| सरकारी अस्पतालों में ठेके पर तैनात लेबोरेटरी टेक्नीशियंस ने सेवाएं रेगुलर करने की मांग को लेकर मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन द्वारा 23 जुलाई दिन वीरवार को हड़ताल करने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला प्रधान बलदेव सिंह रोमाणा ने बताया कि लैब टेक्नीशियन हर विपरीत परिस्थिति में पूरी निष्ठा से काम करते आए हैं।
कोरोना काल में भी वह अपने परिवार से दूर रहकर और अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों प्रति ध्यान नहीं दे रही। जबकि इस संबंध में कई बार कैबिनेट मंत्री व सेहत अधिकारियों के साथ मीटिंग भी हो चुकी है। प्रत्येक मीटिंग में सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।
अब सरकार उनके द्वारा दी गई सेवाओं को नजरअंदाज करते नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में 23 जुलाई दिन वीरवार को पूर्ण तौर से हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल में ब्लड बैंक कर्मचारी भी शामिल होंगे, इस दौरान ब्लड बैंक में सिर्फ इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 04:38AM
No comments:
Post a Comment