शिरोमणि अकाली दल ने आखिरकार अपनी 11 सर्कल जत्थेदारों की सूची को पुन: जारी कर कर हर सर्कल का नया जत्थेदार नियुक्त कर दिया है। सर्कल 11 पर काफी राजनीतिक खींचतान व लिस्ट जारी होने के बावजूद इसमें सर्कल 11 के जत्थेदार के नाम की घोषणा नहीं हुई थी जिसे लेकर पार्टी में काफी मंथन चल रहा था। शिअद प्रधान व लोस सांसद सुखबीर बादल के निर्देश अनुसार बुधवार को नई सूची जारी कर दी गई।
शिअद को बठिंडा शहरी विधानसभा क्षेत्र में मजबूत करने को 11 सर्कल जत्थेदारों की घोषणा के बाद शिअद नेता जोश में हैं। यह नियुक्तियां बठिंडा शहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव पंजाब के साथ बठिंडा शहरी विस क्षेत्र के मनतार बराड़, जो पर्यवेक्षक भी थे, द्वारा की गईं।
प्रेस सचिव डा. ओम प्रकाश शर्मा व चमकौर मान द्वारा दी गई जानकारी अनुसार विस क्षेत्र बठिंडा शहरी के 11 सर्किल अध्यक्षों की घोषणा में सर्कल नंबर 1 से जालंधर सिंह व सर्कल नंबर 2 में संजीव हैप्पी को जिम्मेदारी दी गई। सर्कल नंबर 3 कुलदीप सिंह नंबरदार, सर्कल नंबर 4 राहुल व सर्कल नंबर 5 में प्रदीप चन्ना को सर्कल जत्थेदार नियुक्त किया गया।
इसी तरह सर्कल नंबर 6 में हंसराज मितु व सर्कल नंबर 7 में तेजा सिंह को सर्कल जत्थेदार की कमान सौंपी गईं जबकि सर्कल नंबर 8 मोहनजीत सिंह पुरी व सर्कल नंबर 9 में रोशन सिंह ज्ञाना को यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली। वहीं सर्कल नंबर 10 में सुखदेव सिंह गुरथड़ी व सर्कल नंबर 11 में बलविंदर सिंह फर्नीचर वाला शिअद के नए सर्कल जत्थेदार नियुक्त हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 04:39AM
No comments:
Post a Comment