अमृतसर और लुधियाना के शहरवासियों को लगातार 24 घंटे नहर का पानी सप्लाई देने के लिए पंजाब कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जिसके तहत अमृतसरवासियों को 2260 करोड़ की लागत से नहर का पानी साफ करके टंकियों के जरिए पानी की निर्विघ्न सप्लाई दी जाएगी।
दो फेज में पांच साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट: वल्ला में 40 एकड़ जमीन भी खरीद ली गई है, जहां पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा। इस प्लांट से पानी को साफ करके आगे सप्लाई किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए पहले फेज के टेंडर लग चुके हैं। जिसमें पहला फेज तीन साल और दूसरा फेज 2 साल में पूरा होगा।
पहले तारांवाला पुल पर ट्रीटमेंट प्लांट लगना था: शहर को अपर बारी दोआबा नहर (यूबीडीसी) का पानी साफ करके दिया जाना है। इसके लिए पहले तारां वाला पुल पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाना था। वहीं वर्ल्ड बैंक की टीम ने विजिट के दौरान वहां तंग जगह होने का हवाला दिया था। जिसके बाद वल्ला गांव की बैकसाइड में 91 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से 40 एकड़ जमीन खरीदी गई है। इसमें 40 से 45 रजिस्ट्री हो चुकी हैं।
पुरानी टंकियां रिपेयर होगी, नई बनेंगी: इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में पहले से बनीं 40 पानी की टंकियों में से खस्ताहाल हो चुकी टंकियां रिपेयर करवाई जाएंगी। वहीं नईं टंकियां बनाकर 95 के करीब टंकियों से पानी की सप्लाई दी जाएगी। जिसमें वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए पानी की टंकियों तक पानी की सप्लाई देने के लिए वाटर सप्लाई लाइन भी बिछाई जाएगी। वर्तमान में 397 के करीब ट्यूबवेलों के जरिए पानी की सप्लाई दी जा रही है, जोकि आगे स्टैंड बॉय पोजिशन में रखे जाएंगे ताकि इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर उनका भी इस्तेमाल किया जा सका।
300 फीट से ऊपर पानी पीने लायक नहीं: शहर में वाटर लेवल 80 से लेकर 95 फीट है। वहीं निगम की ओर से 550 फीट से ज्यादा का बोर करके ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। 300 फीट से ऊपर का पानी पीने लायक नहीं है। शहरवासियों की रोजाना 200 एमएलडी वाटर सप्लाई की डिमांड है। शहर में पानी की सप्लाई के लिए निगम की ओर से 1260 किलोमीटर लंबी वाटर सप्लाई लाइन बिछाई गई है। इसके अलावा अमरुत के तहत भी करीब 250 किलोमीटर वाटर सप्लाई बिछाने का काम जारी है।
पहले फेज में 1250 करोड़ केटेंडर लगे : कोमल मित्तल
प्रोजेक्ट में पहले फेज के तहत 1250 करोड़ रुपए के टेंडर लग चुके हैं। यह काम 5 साल में पूरा किया जाना है। जिसके बाद शहर को बिना रुकावट 24 घंटे नहरी पानी साफ करके मुहैया करवाया जाएगा। इससे गिरते भू-जल स्तर में भी सुधार होगा। -कोमल मित्तल, नगर निगम कमिश्नर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 04:43AM
No comments:
Post a Comment