नगर निगम ऑटो वर्कशाॅप के एक्सईएन और सफाई सेवक के बीच चल रहे विवाद का बुधवार को भी हल नहीं निकल सका। इस मुद्दों को लेकर एक्सईएन के समर्थन में जहां सफाई मजदूर यूनियन तो सफाई सेवक के समर्थन में सीवरमैन कर्मचारी यूनियन आई। वहीं सफाई सेवक के हक में आगे आई म्युनिसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन की ओर से दिए 72 घंटे का अल्टीमेटम बुधवार को समाप्त हो गया। जिसके बाद यूनियन ने वीरवार से सेनिटेशन से जुड़ी गाड़ियां वर्कशाप से बाहर न निकलने और अफसरों की गाड़ियों में तेल न डालने की बात कही थी।
सीवरमैनों ने भी काम ठप करने की चेतावनी दी
बुधवार दोपहर को नगर निगम सीवरमैन कर्मचारी यूनियन ने चेयरमैन अनिल भट्टी और प्रधान दीपक गिल के नेतृत्व में निगम कमिश्नर से मुलाकात की। उन्होंने 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो सीवरमैन कामकाज ठप करेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई सेवक ने एक्सईएन की ओर से उसके साथ गाली-गलौज करने की बात कही है, जिसमें कार्रवाई की जानी चाहिए। सीवरमैन यूनियन ने कहा कि वह म्युनिसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन के साथ खड़े हैं। वहीं फेडरेशन के प्रधान आशू नाहर ने कहा कि मुलाजिम शहर की सेवा के लिए तत्पर हैं, लेकिन किसी भी मुलाजिम के साथ धक्केशाही नहीं होनी चाहिए।
सफाई मजदूर यूनियन ने कहा- मामले की जांच हो
दूसरी ओर सफाई मजदूर यूनियन के संजय खोसला ने कहा कि एक्सईएन विजय कुमार वर्कशाॅप में सीसीटीवी कैमरे लगवाने गए थे। इसके अलावा गाड़ियों पर नंबर प्लेट भी लगवाई जानी थी। वहीं इस दौरान एक्सईएन और सफाई सेवक संदीप कुमार के बीच में तकरार हुई। खोसला ने कहा कि इस मामले में एक्सईएन के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने और गाली-गलौज के आरोप लगे हैं, लेकिन इन आरोपों की पहले जांच की जानी चाहिए।
एक्सईएन विजय कुमार और सफाई सेवक संदीप कुमार दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें एक्सईएन ने सफाई सेवक पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और सफाई सेवक ने एक्सईएन पर जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। निगम मामले में जांच करवाकर बनती कार्रवाई करेगा।-कोमल मित्तल, नगर निगम कमिश्नर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32JgWTk
July 23, 2020 at 04:46AM
No comments:
Post a Comment