थाना गेट हकीमां पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अजय निवासी फतेह सिंह काॅलोनी पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी 14 साल की बेटी आठवीं में पढ़ती है। उसके बेटे का दोस्त व आरोपी अक्सर उनके घर में आता-जाता रहता था। वह शाम को रोजमर्रा की तरह माथा टेकने गई थी। जब वह वापस लौटी तो देखा कि उसकी बेटी घर में मौजूद नहीं थी और आरोपी उसे शादी का झांसा देकर ले गया था।
मंगनी में दहेज न देने पर शादी से इनकार के आरोप में केस दर्ज
थाना वुमन सेल नेे गुरचरण सिंह की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह, तेजिंदर कौर, हरविंदर सिह निवासी चाटीविंड गेट के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुतबिक उसकी बेटी की रिंग सैरेमनी के समय इनोवा कार और गहने नहींं डालने पर आरोपियों ने शादी से करने से इनकार कर दिया था।
जेल से मोबाइल बरामद
थाना इस्लामाबाद पुलिस ने असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सेंट्रल जेल बहादुर सिंह की शिकायत पर जेल में बंद अमन मलिक निवासी तरनतारन रोड के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक बैरक नंबर 7 के कमरा नंबर 7 की चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 04:47AM
No comments:
Post a Comment