पंजाब सरकार ने 1 अरब 62 करोड़ रुपए के बुढ़ापा पेंशन घोटाला मामले में सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों को रिकवरी का आदेश जारी करने के बाद कई डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर (डीपीओ) का ट्रांसफर करने के साथ ही नई तैनाती की गई हैं। जिसमें अमृतसर जिले में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नरिंदर सिंह पन्नू को डीपीओ के एडिशनल चार्ज वापस ले लिया है और मनजिंदर सिंह तरनतारन को नई तैनाती दी है।
अमृतसर में 7853 लोग फर्जी तरीके से अपनी आय छुपाकर पेंशन ले रहे थे। यहां 19 करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपए की रिकवरी होनी है। सरकार ने 15 दिनों में रिकवरी को लेकर रिव्यू करने का आदेश दिया है। सरकार जल्द से जल्द रिकवरी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई चाहती है। इसलिए आनन-फानन में कई जिलों के डीपीओ का स्थानांतरण करते हुए एक्शन लेने को भी आदेश दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 04:49AM
No comments:
Post a Comment