अस्पताल मुलाजिमों ने कोरोना की आड़ में प्रदेश सरकार की ओर से सैलरी में की जा रही कटौती विरोध में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया और हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।इस दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज, मेंटल अस्पताल और टीबी अस्पताल के मुलाजिम शामिल रहे। धरने के दौरान अस्पताल मुलाजिमों ने मिट्टी के घड़े फोड़े और कहा कि अब प्रदेश सरकार के पापों का घड़ा भर चुका है।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार आत्मनिर्भरता के नाम पर सेहत सेवाओं को निजी हाथों में सौंपना चाहती है, जो सरसर धक्केशाही है। उन्होंने बताया कि सरकार का यही रवैया रहा तो संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार का विरोध करते समय पुरानी पेंशन बहाली का भी मुद्दा उठाया।
इस मौके पर नर्सिंग यूनियन से नरिंदर बुट्टर, वीना कुमारी, लखविंदर कौर, दिलराज कौर, क्लैरिकल यूनियन से तजिंदर ढिल्लों, अतुल शर्मा, दीपक कुमार और तालमेल कमेटी से नरिंदर प्रधान, प्रेम चंद, बलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, जतिन शर्मा, संजीव कुमार, सुखजिंदर सिंह, मनदीप सिंह, राकेश कुमार, राजेश कुमार, अर्जुन सिंह, हुक्म चंद, प्रदीप कुमार, लवप्रीत, कमल कन्नौजिया, राम कुमार, गुरदीप सिंह, रवि कुमार आदि मुलाजिम मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZOnzC6
July 23, 2020 at 04:51AM
No comments:
Post a Comment