खालिस्तान के मुद्दे पर अमेरिका में रहकर भारत के खिलाफ रेफरेंडम 2020 की मुहिम चलाने वाले सिख्स फार जस्टिस (एसएफजे) को बड़ा झटका लगा है। कनाडा सरकार ने दो-टूक कहा है कि एसएफजे के रेफरेंडम 2020 को हम नहीं मानते। कनाडा सरकार भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का पूरा सम्मान करती है। ओटावा में भारतीय उच्चायोग के जरिये कनाडा सरकार ने भारत सरकार को अपने फैसले की जानकारी दे दी है। कनाडा सरकार के फैसले से झल्लाए एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत पन्नू ने कहा कि खालिस्तान के मुद्दे पर हमें ट्रूडो सरकार के फैसले की कोई जरूरत नहीं।
कैप्टन बोले- फैसला सराहनीय, अन्य देश अनुसरण करेंगे
सीएम अमरिंदर सिंह ने कनाडा सरकार के फैसले को सराहा है। सीएम ने कहा, कनाडा सरकार का फैसला दूरगामी और बड़ा उदाहरण है। उम्मीद है, खालिस्तान मुद्दे पर अन्य देश भी ऐसा अनुसरण करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32XKxIS
July 26, 2020 at 04:44AM
No comments:
Post a Comment