सूबे में कोरोना संक्रमण अब डराने लगा हैं। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 14 मौतें हुईं। लगातार तीसरे दिन 500 से ज्यादा (548) नए केस दर्ज किए गए। कुल आंकड़ा 13,197 है। सूबे में तेजी से बढ़ी मौतों की रफ्तार यू समझें कि जुलाई महीने में अब तक 161 मौतें हो चुकी हैं। जबकि मौत का कुल आंकड़ा 302 हो गया है। जुलाई में सूबे में मौतों की रफ्तार में बढ़ोतरी 0.5% रही है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।
लुधियाना में सबसे ज्यादा 7 मौतें हुई। मृतकों में 2 महिलाएं (66 व 55 वर्ष), जबकि पांच पुरुषों (आयु 80,69,57,26) की विभिन्न अस्पतालों में मौत हुई। रोपड़ जिले के 67 वर्षीय महिला व (65-42 वर्षीय) 2 व्यक्तियों की पीजीआई में मौत हुई। अमृतसर में 49 वर्षीय महिला, फिरोजपुर में महिला (60) जबकि मोहाली में व्यक्ति (62) की भी मौत हुई।
कहां कितने केस...
लुधियाना-178, बठिंडा-66, जालंधर-36, पटियाला-47, अमृतसर-46, गुरदासरपुर-40, संगरूर-32, मोहाली -28, पठानकोट-12, बरनाला-11, फरीदकोट-10, फिरोजपुर-9, फतेहगढ़, मोगा-7-7, रोपड़-6, तरनतारन-5, नवांशहर-3, होशियारपुर-कपूरथला-मुक्तसर-1-1
सरकारी दावा: 7000 से ज्यादा बेड, पीपीई किट, मास्क, टेस्टिंग किट की कमी नहीं
चंडीगढ़ | राज्य में तेजी से बढ़ रहे आंकड़े के बाद सरकार ने अपनी पूरी तैयारी होने का दावा किया है। मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि जालंधर, लुधियाना और पटियाला के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 6,190 बेड पहले ही उपलब्ध हैं। इसके अलावा राज्य के अस्पतालों में बिस्तरों, वेंटिलेटरों की अपेक्षित सामर्थ्य के अलावा पीपीई किट, मास्क और टेस्टिंग किट की कोई कमी नहीं है।
पॉजिटिव का शव परिजनों को सौंपा
बठिंडा के निजी अस्पताल में दाखिल गोनियाना की एक 66 वर्षीय महिला की शनिवार को मृत्यु हो गई। शनिवार दोपहर को मौत होने के 3 घंटे बाद सिविल अस्पताल प्रबंधन को पॉजिटिव रिपोर्ट का पता चला। महिला का संस्कार भी हो गया। अब परिजनों की सैंपलिंग होगी।
- राखी पर 2-3 अगस्त को शनिवार व रविवार का लाॅकडाउन नहीं होगा। दुकानें दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। -कैप्टन अमरिंदर सिंह, सीएम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3hD4zN2
July 26, 2020 at 04:39AM
No comments:
Post a Comment