शनिवार सुबह सरहिंद नहर की झील में एक रॉकेट लॉन्चर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने रॉकेट लॉन्चर को सुरक्षित ढंग से डिफ्यूज कर दिया। दो युवक करीब साढ़े 10 बजे झील में मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान उनके कांटे में भारी वस्तु फंस गई।
बाहर खींचने पर बमनुमा चीज निकलने के बाद पुलिस को सूचित किया। बम डिस्पोजल टीम के मुताबिक यह आर्मी का रॉकेट लॉन्चर है जो काफी पुराना है। रॉकेट से छेड़छाड़ भी की गई है। राकेट जिंदा था, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2EkNysA
July 26, 2020 at 04:34AM
No comments:
Post a Comment