Amazon

Wednesday, July 22, 2020

सत्ताधारियों पर सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप, 2 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

जंडियाला गुरु के गहरी मंडी रोड पर कुछ स्थानीय लोगों की ओर से नगर पंचायत की 40 मरले जमीन पर दीवार बनाकर कब्जा किया जा रहा था। रविवार को जंडियाला गुरु पुलिस और बीडीपीओ जंडियाला गुरु ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया और कब्जाधारियों को सोमवार को कागजातों समेत बीडीपीओ दफ्तर तलब किया गया था।

दो दिन बीत जाने के बाद भी अवैध कब्जा करने वाले कब्जाधारियों पर पुलिस प्रशासन और पंचायत विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यही नहीं गांव के लोगों ने सियासी नेताओं पर सरकारी जगह पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और पानी की टंकी को भी कब्जे में ले लिया था, जबकि काम कर रही लेबर मौके पर भाग गई थी।

बीडीपीओ जंडियाला गुरु सितारा सिंह ने बताया कि पंचायत विभाग की ओर से कब्जाधारियों के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज क्यों नहीं करवाई गई है, पर वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए और सभी जिम्मेदारी से भागते नजर आए थे। जंडियाला गुरु के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरचंद सिंह ने बताया कि अभी तक जमीन के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है और जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि जमीन नगर काउंसिल की है या पंचायत की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई।

https://ift.tt/2WKmAkl
July 22, 2020 at 05:21AM

No comments:

Post a Comment