काेरोना ने सूबे में रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 3 दिन में 1148 लाेग संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को 352 नए मरीज मिले व 4 की मौत हो गई। इससे पहले 19 जुलाई को 354 व 20 को 442 मरीज मिले थे। सोमवार को जालंधर में कोरोना पॉजिटिव जसवीर सिंह (61), लुधियाना में इंदरजीत कौर (53), पटियाला व होशियारपुर में भी 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
अब मृतकों की संख्या 269 और संक्रमितों का आंकड़ा 11154 पहुंच गया है। अकेले लुधियाना में संक्रमितों की संख्या 2040 पहुंच गई है। वहीं, लुधियाना सूबे में ऐसा दूसरा जिला बन गया है जहां अब तक 50 मौतें हो चुकी हैं। अमृतसर में सबसे ज्यादा मौतें 64 हुई हैं। मंगलवार को पहली बार एक दिन में 83 बीएसएफ जवान संक्रमित पाए गए। इनमें अमृतसर में 16 और होशियारपुर में 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कहां कितने केस...
रोपड़ 12, संगरूर 24, बठिंडा 11, फिरोजपुर 1, बरनाला 1, लुधियाना 69, जालंधर 41, पटियाला 46, गुरदासपुर 3 मोगा 7, अमृतसर 34, मोहाली 23, होशियारपुर 80
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3hrsoYa
July 22, 2020 at 05:20AM
No comments:
Post a Comment