Amazon

Wednesday, July 22, 2020

मुक्तसर में 150 एमएम बारिश, सूबे में अभी तक 20% ज्यादा 198 एमएम, 25 के बाद फिर तेज बारिश

सोमवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। बठिंडा में 104 एमएम बारिश से 7 जगहों पर मकानों की छतें गिर गईं। वहीं, गलियों व सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। हादसों में 4 लोग भी जख्मी हुए। उधर, फिरोजपुर में एक मकान की छत गिरने से मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई जबकि उसके 2 बच्चे व पति जख्मी हो गए। सबसे ज्यादा 150 एमएम बारिश मुक्तसर में हुई।

इस सीजन में 1 जून से लेकर 21 जुलाई तक सूबे में 198.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है जो सामान्य से 20% ज्यादा है। इस समय 166 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। पूरे सीजन की बात करें तो सूबे में जून से सितंबर तक 491.9 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार 200 एमएम के करीब बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन हल्की बारिश व 25 के बाद तेज बारिश की संभावना है।

प्रदर्शन का ये तरीका सही नहीं,खुद पहनी लाइफ जैकेट, पड़ोसियों के बच्चों को ऐसे ही नाव पर बैठाया

तस्वीर बठिंडा की है। सोमवार को बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। लाइनपार एरिया में पानी भरने पर पूर्व पार्षद विजय कुमार ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने नाव निकाली व कुछ पड़ोसियों के बच्चों को बिठाया और गली में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने खुद लाइफ जैकेट पहनी थी जबकि बच्चे बिना जैकेट के थे। ऐसे में हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन का मकसद प्रशासन व स्थानीय नेताओं को वादे याद दिलाना था। बच्चे उनके परिजनों के कहने पर ही बिठाए थे।

आगे क्या... सूबे में मानसून नाॅर्मल पॉजिशन में आ चुका है। अगले 4 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। जबकि दिन में धूप और उमस के साथ चिपचिपाती गर्मी जारी रहेगी। 25 जुलाई के बाद फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा।

कहां कितना नुकसान

फिरोजपुर : ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में घर की छत गिरने से महिला जसविंदर कौर(26) की मलबे में दबने से मौत हो गई। उनके पति गुरमेज सिंह और 2 बच्चे जख्मी हो गए।
बठिंडा: शहर में 7 जगह छतें गिरी। इससे घर में रखा सामान दब गया। भुच्चो मंडी के गांव तुंगवाली बकरी फार्म की छत गिर गई और 69 बकरियां मर गई। 2 नौकर जख्मी हो गए।
फाजिल्का: फाजिल्का के गांव खुईखेड़ा में बारिश में 7 एकड़ फसल के डूब जाने से किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदर्शन का ये तरीका सही नहीं, खुद पहनी लाइफ जैकेट, पड़ोसियों के बच्चों को ऐसे ही नाव पर बैठाया।

https://ift.tt/39f4Gve
July 22, 2020 at 05:18AM

No comments:

Post a Comment