पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कोरोना के चलते इस बार 12वीं का परीक्षा परिणाम प्रोपोशनल बेस (अनुपातिक तरीका यानी कि तीन परिक्षाओं के अंकों के आधार पर बाकी परिक्षाओं के अंक जोड़ कर) पर रिजल्ट घोषित किया गया है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि पंजाब भर में बच्चों की पास प्रतिशत 90.98 फीसदी रहा है।
पंजाब भर में वर्ष 2020 में कुल 2,86,378 स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी जिसमें से 2,60,547 स्टूडेंट्स को पास घोषित किया गया है। शहरों के मुकाबले गांवों के बच्चे 93.39 फीसदी पास हुए। सिंगला के मुताबिक यह लगातार दूसरी बार है जब सरकारी स्कूलों के बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले बेहतर परफार्म किया। सरकारी स्कूलों के 94.32 फीसदी बच्चे पास हुए हैं 2017 में पास फीसदी 63% था। 2018 में 65.97% रहा। 2019 में बढ़कर 86.41% हो गया। रेेगुलर परीक्षा में शहरी क्षेत्र की 55917 लड़कियों ने भाग लिया, जिनमें से 52 हजार 841 पास हुई।
51 साल में पहली बार
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के 51 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि 12वीं की परीक्षा में ना ताे कोई फर्स्ट, सैकेंड, थर्ड है और ना ही कोई मेरिट लिस्ट निकाली गई है। इस बार रिजल्ट भी कोरोना के चलते बोर्ड ने सीधे वेबसाइट पर लोड किया। इस बार रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले 4.57% ज्यादा है।
स्पोर्ट्स कैटेगरी में रिजल्ट नहीं
कोरोना के कारण हर साल अकादमिक व स्पोर्ट्स कैटेगरी का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ। इससे स्पोर्ट्स कैटेगरी के छात्रों को लाभ मिलता है और 100% नंबर मिलते है।

साइंस विषय का परीक्षा परिणाम 94.82 प्रतिशत रहा है। जबकि आर्ट विषय का परीक्षा परिणाम 92.87 प्रतिशत और कॉमर्स विषय का परीक्षा परिणाम 91.05 प्रतिशत रहा।
दोहरी खुशी : मां-बेटे ने एक साथ पास की 12वीं की परीक्षा

लुधियाना। न्यू सुंदर नगर कॉलोनी की 46 वर्षीय रजनी साथी ने बेटे दीपक साथी के साथ 12वीं की परीक्षा पास कर दोहरी खुशी मनाई। 31 साल पहले पढ़ाई बीच में ही छोड़ने वाली रजनी ने पति राजकुमार की प्रेरणा से 2017 में दोबारा पढ़ाई शुरू की। 2018 में बेटे दीपक के साथ ही 10वीं की परीक्षा पास की थी और आज आए 12वीं के परिणामों में भी दोनों मां-बेटे ने एक साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। दीपक ने 72.4 व मां रजनी ने 55.7 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CtzOv8
July 22, 2020 at 05:11AM
No comments:
Post a Comment