Amazon

Wednesday, July 22, 2020

14 लाख आबादी वाले शहर के आरटीए ऑफिस में एक साल से नहीं हुई 2 एआरटीओ की तैनाती, रोज 300 लोग हो रहे परेशान

करीब 14 लाख आबादी वाले शहर के आरटीए ऑफिस को चंडीगढ़ में बैठे ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अफसरों ने लावारिस छोड़ दिया है। आरटीए सेक्रेटरी बरजिंदर सिंह और 2 सेवादार सहित 7 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय में कामकाज ठप है।
इसकी वजह है कि ट्रांसपोर्ट विभाग के अफसरों की आपसी खींचतान के चलते आरटीए कार्यालय में 2 आरटीए और 1 क्लर्क की तैनाती नहीं हो पा रही है। ऐसे में सेक्रेटरी के लीव पर रहने या फिर किसी काम से बाहर जाने पर दफ्तर अफसर विहीन हो जाता है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। हर दिन 300 से 350 लोग परेशान हो रहे हैं। आरटीए कार्यालय में लगभग 13 दिन से काम नहीं हो रहा है। मंगलवार को दफ्तर में सन्नाटा छाया रहा। कोरोना के खौफ के चलते कर्मचारी कार्यालय में आने से कतरा रहे हैं। डिपार्टमेंट ने 31 जुलाई तक चालान भुगतने का काम रोक दिया है, जबकि नई आरसी, वाहनों के ट्रांसफर सहित अन्य काम के लिए दफ्तर खुले हैं।

एआरटीए सुखविंदर के पास जालंधर का एडिशनल चार्ज, 8 महीने से आए ही नहीं

एआरटीओ सुखविंदर सिंह के पास जालंधर जिले का एडिशनल चार्ज है। उन्हें यहां 1 हफ्ते में 2 दिन का समय देना है। बीते 8 महीने से वो यहां नहीं आए हैं, उनका कहना है कि उन्हें हेड ऑफिस से अटैच कर रखा गया है। इसके चलते जालंधर का चार्ज नहीं ले सकते। वहीं दूसरे एआरटीओ अंग्रेज सिंह भी मोहाली छोड़कर नहीं आना चाह रहे हैं, उन्हें हफ्ते में एक दिन के लिए एडिशनल चार्ज दिया गया है। इसके अलावा होशियारपुर में तैनात एक क्लर्क का भी 7 माह पूर्व जालंधर तबादला कर दिया गया था। वह भी यहां आने को तैयार नहीं है। ऐसे में जालंधर आरटीए कार्यालय अफसरों की अनदेखी का शिकार बना हुआ है।

दफ्तरों में कुछ देर बैठकर चले जाते हैं कर्मचारी...डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीए कार्यालय में इस समय करीब 10 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों के साथ 12 से 14 प्राइवेट कारिंदे लगे हुए हैं। यह तभी काम करते हैं, जब कर्मचारी कार्यालय आते हैं। हालात यह है कि कार्यालय के 5 क्लर्क, 2 सेवादार और खुद आरटीए सेक्रेटरी के कोरोना पॉजिटिव आ जाने के बाद कार्यालय लावारिस हो गया। संक्रमण फैलने के डर से कर्मचारी भी कार्यालय आने से डर रहे हैं, जो कर्मचारी आ रहे हैं वह कुछ देर कार्यालय में बैठकर वापस चले जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RTA office in the city of 14 lakh population has not posted 2 ARTO in a year, 300 people are getting worried every day

https://ift.tt/30CqBZ9
July 22, 2020 at 05:01AM

No comments:

Post a Comment