सीआईए पुलिस ने भगतांवाला के नजदीक ट्रांसपोर्ट के गोदाम से 4 लाख नशीली गोलियां बरामद होने के मामले में दो फरार आरोपियों को काबू किया है।
लखनपाल भाटिया निवासी मजीठा रोड वर्तमान में शास्त्री मार्केट और सिमरतपाल सिंह उर्फ सिम्मू निवासी शास्त्री नगर मजीठा रोड को काबू किया है।
सीआईए इंचार्ज सुखविंदर सिंह के मुताबिक 28 अप्रैल को मुखिबर से सूचना दी कि नवल सूद और मुकेश यादव नशीली दवाइयां बेचते हैं।
26 अप्रैल को इन्होंने इसेंशियल गुड्स ट्रेन सर्विस के माध्यम से भारी मात्रा में नशीली गोलियों की खेप मंगवाई है। उन्होंने पुलिस पार्टी को साथ भगतांवाला स्थित गोदाम में रेड की थी, इस दौरान गेट पर खड़ा व्यक्ति फरार हो गया।
तत्कालीन एसीपी डिटेक्टिव की मौजूदगी में गोदाम से 4 लाख ट्रामाडोल गोलियां मिलीं थी। 2 जुलाई को सूचना पर 27 अप्रैल को गोल्डन दीप इंटरप्राइज में नशीली गोलियों की 7 पेटियां लाने वाला व्यक्ति काे भगतांवाला चौक से लखनपाल भाटिया वर्तमान निवासी शास्त्री मार्केट को काबू किया।
उसने बताया कि 26 अप्रैल को सिमरतपाल ने कॉल कर बताया कि नवल सूद निवासी धारीवाल का माल लॉकडाउन में निकल नहीं रहा है। उससे वह नशीली गोलियां लेकर उसे दे सकता है।
नशीली दवाइयों की बनती कीमत में से 5.30 लाख रुपए सिमरतपाल गिल को दे दिए। 27 अप्रैल को सिमरतपाल ने बताया कि नवल सूद से बात हो गई है और उसका माल सात बड़ी पेटियों में दविंदर दीप इंटरप्राइजेज किंग ट्रांसपोर्ट भगतांवाल से ले आए। गाड़ी नंबर नवल सूद निवासी धारीवाल को बता दिया है।
वह फार्च्युनर कार से भगतांवाला गोदाम पहुंचा, जहां से 3.50 लाख नशीली गोलियां लेकर उनमें से चार बड़ी पेटियां साबी के भाई अमरजीत सिंह को निगम काॅलोनी चौक में दे गया।
उसके पास बाकी बची गोलियां अलग-अलग ग्राहकों को देनी थीं। वहीं उसके शास्त्री मार्केट स्थित पुश्तैनी घर में दो हजार ट्रामाडोल गोलियां छुपा रखी हैं।
दो हजार गोलियां बरामद होने के बाद सिमरतपाल को कटरा शेर सिंह से काबू कर उसकी गिल इंटरप्राइजेज दवाइयों की दुकान को सील किया गया। पुलिस ने कहा कि नवल सूद को जल्द काबू किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dRg3Kw
July 04, 2020 at 04:32AM
No comments:
Post a Comment