एक बार फिर वरियाणा डंप पर मशीनरी के खराब होने के कारण शुक्रवार को सिटी के डंप से कूड़ा उठाने का काम प्रभावित रहा। सुबह डंप पर कूड़ा फेंकने के बाद कूड़े को ऊपर ले जाने वाली प्रोकलेन मशीन खराब होने से डंप पर कूड़े से भरी गाड़ियों की कतार लग गई।
करीब 3 घंटे बाद प्रोकलेन के काम शुरू करने के बाद कूड़े वाली गाड़ी से कूड़ा फेंकने का काम शुरू हुआ। इस कारण सिटी के डंप से शाम तक कूड़ा उठाने का काम होता रहा। दिनभर डंप पर कूड़े का ढेर लगा रहा।
निगम के हेल्थ एंड सेनिटेशन एडहॉक कमेटी के चेयरमैन पार्षद बलराज ठाकुर ने बताया कि डंप पर चल रही निगम की प्रोकलेन मशीन काफी पुराना होने से अकसर खराब हो जाता है। नई मशीन खरीदने की प्रक्रिया चल रही है, उसके बाद पुरानी को ठीक करवाकर रिजर्व में रखा जाएगा। ताकि मशीन खराब होने पर सिटी से कूड़ा उठाने का काम प्रभावित न हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38qN0MF
July 04, 2020 at 04:31AM
No comments:
Post a Comment