Amazon

Friday, July 3, 2020

वईंपुईं गांव से गुजरते नाले में जंगली बूटी के कारण पानी की निकासी बंद, बरसात में बाढ़ का खतरा

फतेहाबाद के नजदीकी गांव वईंपुईं के पास से गुजरते नाले में बड़े पैमाने पर जंगली बूटी उगी है।

बूटी के कारण पूरा पानी नाले में जमा हो चुका है और पानी का निकास भी पूरी तरह रुक गया है। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और बूटी के कारण फतेहाबाद के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

यह नाला जंडियाला गुरु, कस्बा ढोटा, वईंपुईं और पट्टी में ड्रेन में मिल जाता है, जो बॉर्डर के साथ होते हुए पाकिस्तान की ओर चला जाता है।

बरसात के दिनों में खेतों के पानी की निकासी भी इसी नाले के जरिए होती है। जब बारिश शुरू होती है तो नाले में बड़ी तादाद में पानी आना शुरू हो जाता है।

गौर हो कि साल में एक बार नाले की सफाई होती है, लेकिन नाले के कुछ हिस्साें को छोड़ दिया जाता है। बरसात के दिनों में निकासी न होने से सारा पानी अोवरफ्लो होकर आसपास के गांवों में भर जाता है और बाढ़ जैसी संभावना बन जाती है।

इस दौरान वईंपुईं गांव निवासी हरजिंदर सिंह, करनजीत सिंह, जगदीप सिंह ने कहा कि बरसात आने से पहले नाले की साफ-सफाई करना जरूरी है, नहीं तो गांव में बाढ़ आने का खतरा बना रहेगा।

शिअद के जत्थेबंदक सेक्रेटरी कुलदीप सिंह औलख ने कहा कि सरकार की ओर से पुख्ता प्रबंधों के दावे किए जा रहे हैं, पर हकीकत में नाले की सफाई नहीं की गई है।

खडूर साहिब के एसडीएम राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि अधिकारियों की बैठक बुलाई है और जल्द सभी नालों की सफाई करवा दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water drainage stopped due to wild herb in the drain passing through the village of Wimpui, the threat of rain in flood

https://ift.tt/3eVEGqx
July 03, 2020 at 05:21AM

No comments:

Post a Comment