Amazon

Friday, July 3, 2020

एक्सईएन के बेटे ने पापा के इंचार्ज होने का हवाला देकर मांगा महीना

नगर निगम ऑटो वर्कशाॅप के ट्रक सुपरवाइजर दीपक कुमार ने एक्सईएन ओएंडएम के बेटे व निगम के मोटर मकैनिक पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं।

इसके बाद ट्रक सुपरवाइजर के हक में उतरी म्यूनिसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर वाल्ड सिटी में कूड़ा लिफ्टिंग ठप रखी गई।

वर्कशाॅप से ट्रैक्टर ट्राॅलियों सहित कोई भी वाहन फील्ड में नहीं गया। दोपहर को मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू और फेडरेशन के प्रधान आशू नाहर की मुलाकाता हुई। मामले में मेयर ने जांच का आश्वासन िदया।

शुक्रवार से कूड़ा लिफ्टिंग का भरोसा दिलाया। दूसरी ओर एक्सईएन के बेटे ने कहा कि उनके पिता वर्कशाॅप के इंचार्ज हैं और उन्होंने गाड़ियों में पारदर्शी ढंग से तेल डालने को लेकर चिट्ठियां निकाली थी। इसी चक्कर में ट्रक सुपरवाइजर उस पर झूठे आरोप लगा रहा है।

मेयर के भरोसे पर ही शुक्रवार से उठेगा कूड़ा : आशू नाहर

म्यूनिसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान आशू नाहर ने कहा कि उसे मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने बातचीत के लिए बुलाया था। वहीं मामले में जांच करवाने का भरोसा दिलाया है, इसी आधार पर शुक्रवार से वाल्ड सिटी का कूड़ा उठाया जाएगा।

बाकी वीरवार दोपहर को ही जेसीबी वर्कशाप से इमरजेंसी ड्यूटी के लिए भेज दी गईं थी, लेकिन सेनिटेशन की 70 गाडिय़ां वर्कशाप में खड़ी रहीं। ट्रक सुपरवाइजर ने फेडरेशन को आपबीती बताई थी, जिसके बाद मामले की पारदर्शिता से जांच करवाने की मांग रखी गई थी।

एक्सईएन के बेटे ने फोन पर बुलाया

ट्रक सुपरवाइजर दीपक कुमार ने कहा कि 30 जून को वर्कशाप में ड्राइवर और मिस्त्री की रिटायरमेंट पार्टी थी। वे और अन्य मुलाजिम रिटायर दोनों मुलाजिमों घर छोड़ने चले गए।

तभी मोटर मकैनिक नितिन धीर ने फोन कर मिलने को कहा। वर्कशाप से मालूम हुआ कि वह 30 युवकों को साथ लाया है। वहां पहुंचने पर नितिन ने कहा कि उसके पिता के पास वर्कशाॅप का चार्ज है और वह उससे महीना लेगा।

दीपक कुमार ने इनकार करते हुए नितिन से अपने पिता को लाने के लिए कहा, लेकिन नितिन ने ऐसा करने से मना कर दिया।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
XEN's son asked for the month citing father's incharge

https://ift.tt/2ZvDGmO
July 03, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment