Amazon

Saturday, July 25, 2020

5 हजार किलोमीटर दूर यूक्रेन से डांस सीखने इंडिया आई लीजा, जालंधर के डांसिंग ब्वाय से हुआ प्यार, शादी रचाई

प्यार की परिभाषा नहीं होती। इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। यह एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जो समय के साथ बढ़ता जाता है। कुछ ऐसा ही यूक्रेन के ओडेसा शहर की 26 साल की लीजा के साथ हुआ। वह पिछले साल भारतीय डांस सीखने दिल्ली आई। 24 फरवरी 2019 को दिल्ली में डांस प्रोग्राम में लीजा की मुलाकात डांसिंग में करियर बना रहे बैंकिंग लेन, जालंधर निवासी अशफाक से हुई। लीजा को अशफाक का डांस पसंद आया। डांस की बारीकियाें पर गुफ्तू और मुलाकातों के दौरान कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

शादी अप्रैल में होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाई। दोनों ने शादी की मान्यता पाने के लिए एडीसी जसवीर सिंह की कोर्ट में अर्जी लगाई। शुक्रवार को एडीसी ने सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उन्हें पति-पत्नी के रूप में रहने का अधिकार दे दिया।

कब प्यार परवान चढ़ा, पता ही न चला
लीजा ने कहा कि अशफाक का डांस बहुत अच्छा लगा। डांस की बारीकियां सीखने के चक्कर में धीरे-धीरे अशफाक के करीब आती गई और प्यार कब परवान चढ़ा, पता नहीं चला। 6 महीने तक साथ रहे और फिर शादी का फैसला किया।

कोर्ट मैरिज के दौरान दोस्त नीनेन रहीं मौजूद
पहले शादी अप्रैल में होनी थी। लीजा के माता-पिता भी इंडिया आ गए थे। लॉकडाउन के चलते शादी नहीं हो पाई तो लीजा के माता-पिता यूक्रेन चले गए। मगर उनकी दोस्त नीनेन यहीं रुकी रहीं। स्पेशल कोर्ट मैरिज के दौरान नीनेन भी एडीसी कार्यालय में मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि इस शादी से लीजा के माता-पिता काफी खुश हैं। वहीं, अशफाक ने कहा कि इस शादी से हम दोनों और हमारे घरवाले काफी खुश हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शादी को मान्यता देते एडीसी जसवीर सिंह।

https://ift.tt/2CBE2Rt
July 25, 2020 at 04:57AM

No comments:

Post a Comment