Amazon

Saturday, July 25, 2020

भाकियू ने भूटाल खुर्द और बलियाल में केंद्र सरकार का पुतला जलाकर की नारेबाजी

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से ब्लाॅक लहरा के गांव भूटाल खुर्द और भवानीगढ़ के गांव बलियाल में केन्द्र सरकार का पुतला फूंक नारेबाजी की गई। इस मौके पर यूनियन के जिला प्रचार सचिव जगतार सिंह कालाझाड़, लहरा ब्लाॅक नेता लीला सिंह, मक्खन सिंह, सुखदेव शर्मा ने कहा कि कोरोना की आड़ में केन्द्र सरकार द्वारा जो किसान विरोधी अध्यादेश जारी किए है, उससे किसानी बर्बाद हो जाएगी।

सरकार ऐसा कर किसानों को जमीनों से वंचित करने का रास्ता साफ कर रही है और कंपनियों को खेती पर कब्जा करवाने के लिए कानून लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ केन्द्र सरकार द्वारा बिजली संशोधन अध्यादेश पास कर किसानों से मुफ्त बिजली की सुविधा को छीनने और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ाेतरी कर किसानी को खत्म करने की चाल चली जा रही है।

मौके पर सुखदेव शर्मा, गुरचरण सिंह खोखर, हरजिंदर सिंह, जसवीर गगडपुर, रघबीर सिंह, हरि सिंह, कर्म चंद, बिक्कर सिंह, हरभगवान सिंह, सुखविंदर बलियाल, अमरजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2CKB8d3
July 25, 2020 at 04:40AM

No comments:

Post a Comment