Amazon

Saturday, July 25, 2020

तर्कशील चौक से संघेड़ा बाइपास रोड निर्माण से पहले डीसी ने किया दाैरा, जल्द काम शुरू करने का दिया भरोसा

तर्कशील चौक से संघेड़ा बाइपास को जाने वाली सड़क और डिप्टी कमिश्नर ने जल्द ही बनाने का भरोसा दिया। उन्होंने दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। जिले के डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप सिंह फूलका ने कहा कि करीब साढ़ेे 4 किलोमीटर लंबी सड़क जो कि पिछले लंबे समय से सीवरेज डालने के काम के चलते खोदी गई थी अब वहां पर काम पूरा हो गया है। अब इस सड़क को जल्द ही बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस जगह पर सड़क की मरम्मत की जरूरत है वहां पर मरम्मत करवाई जाएगी। जिस जगह पर इसे बनाने की जरूरत है, वहां पर बनाई जाएगी। जिससे लोगों की समस्या का जल्द से जल्द हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को आदेश दिए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इस सड़क को लेकर अकाली दल की तरफ से प्रदर्शन किया गया था।

डीसी के दौरे को अकाली दल के नेताओं ने अपनी प्राप्ति बताया। अकाली दल के आईटी विंग के जिला प्रधान यादविंदर बिट्टू दीवाना ने कहा कि अकाली दल की तरफ से लगाए गए धरने के कारण ही प्रशासन को इस सड़क को बनाने के लिए जल्दी करनी पड़ रही है। वह लोगों के हितों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2CKB8d3
July 25, 2020 at 04:39AM

No comments:

Post a Comment