पंजाब सरकार द्वारा नई भर्ती में मुलाजिमों पर केन्द्रीय वेतन स्केल लागू करने संबंधी जारी किए नोटिफिकेशन के विरोध में पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर फ्रंट की अगुआई में विभिन्न मुलाजिम संगठनों ओर से सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठनों की ओर घड़ा फोड़ नारेबाजी भी की गई।
इस मौके पर मुलाजिम नेता रणजीत सिंह राणवा, रणजीत बिंजोकी, शमशेर सिंह, गुरध्यान सिंह, नेत्र सिंह, चूहड़ सिंह कहा कि मुलाजिम पंजाब सरकार के 17 जुलाई के नोटिफिकेशन से खफा है। क्योंकि इसमें नए भर्ती होने वाले मुलाजिमों के लिए केन्द्रीय वेतन स्केल करने की व्यवस्था की गई है।
मुकम्मल तौर पर मुलाजिम विरोधी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अभी भी उनकी मांगें न मानी तो तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। मौके पर कुलदीप कौर, गुलजार सिंह, निर्मल सिंह, जसपाल पाली, प्रितपाल शर्मा, हाकम सिंह, गुरनाम सिंह, बेअंत मोरावाली अमरीक सिंह आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CKPpXc
July 25, 2020 at 04:39AM
No comments:
Post a Comment