जिले में डेढ़ लाख पौधे इस सीजन में लगाए जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश वाइस प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप सिंह फूलका ने पौधे लगाने की शुरूआत की। डिप्टी कमिश्नर की तरफ से वन विभाग की तरफ से नीम, आम, जामुन अमलतास, पीपल, शीशम,सहित कई अन्य पौधे करीब ढाई लाख की संख्या में लगाए गए हैं। इनमें से डेढ़ लाख पौधे प्रशासन की तरफ से अपनी देखरेख में लगवाया जाएगा। जबकि एक लाख पौधा लोगों को बांटने के लिए रखा गया है।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर पिछले साल लगभग इतने ही पौधे लगाए गए थे। जिनमें से 70% तक पौधे बढ़ रहे हैं। जिले के डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप सिंह फूलका ने बताया कि हरियावल लहर के तहत इस बार भी प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर डेढ़ लाख पौधे जिले में लगाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत इस वार ग्रीन एवेन्यू बरनाला से की गई है। यहां पर 50 के करीब पौधे लगाए गए। आने वाले दिनों में अन्य जगहाें पर भी पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर केवल सिंह ढिल्लों के पीए दीप संघेड़ा व राज महेन्द्र आदि हाजिर थे।
सरकारी स्कूल, दफ्तर, प्राइवेट दफ्तर व सड़कों के आसपास लगेंगे पौधे
वन विभाग के अफसर अजीत सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूल, पार्क, सरकारी दफ्तर, सड़कों के आसपास जगह की निशानदेही की गई है। यहां पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी वातावरण प्रेमियों से बातचीत चल रही है, जो इन पौधों की देखरेख करेंगे। पौधे हर साल लाखों की संख्या में लगाए जाते हैं। लेकिन पौधों को संभालने की बेहद जरूरत है। किसी बड़े दरख़्त को पहले 1 साल में संभाल की आवश्यकता होती है। उसके बाद वह अपने आप बढ़ता है और जिंदगी भर ऑक्सीजन देता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल जो पौधे लगाए गए थे उसमें से लगभग 70% पौधे अपना 1 साल पूरा कर चुके हैं। तीसरे व चौथे साल सभी बड़े पेड़ बन जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/39pfJlH
July 25, 2020 at 04:38AM
No comments:
Post a Comment