Amazon

Saturday, July 25, 2020

महिला कर्मियाें से बदसलूकी पर डीएमडब्ल्यू ऑथॉरिटी ने 3 स्टाफ कौंसिल मेम्बर किए सस्पेंड

डीएमडब्लू ऑथिरिटी ने स्टाफ कौंसिल के तीन मेंबरों को महिला कर्मचारियों से बदसलूकी के मामले में कौंसिल से सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में एक जांच कमेटी बना दी है। यह आदेश डीएमडब्लू पीसीपीओ गगनदीप की तरफ से जारी हुए। जारी आदेश में कहा गया कि जब तक यह तीनों स्टाफ कौंसिल के काम काज नहीं देखेंगे जब तक जांच पूरी नहीं होती है।

फिलहाल स्टाफ कौंसिल में इन तीनों जगह तीन नई नियुक्ति की हैं। पीसीपीओ गगनदीप ने बताया कि यह इंटरनल मामला है। इसलिए इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते। सस्पेंड स्टाफ कौंसिल के मेम्बरों से बात करने की कोशिश की तो, बोले अभी मीटिंग चल रही है। बाद में बात करते हैं।

महिला की लाश की शिनाख्त नहीं, पुलिस ने कराया संस्कार

पसियाणा रोड भाखड़ा नहर से 5 दिन पहले हिंदुस्तान गोताखोर क्लब ने एक महिला की लाश पुलिस को सौंपी थी। 5 दिन बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। जांच अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम के बाद संस्कार कराया। पोस्टमार्टम के मुताबिक मृतका के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। गोताखोराें के मुताबिक लाश महज 5-6 घंटे ही पुरानी थी। मेडिकल रिपाेर्ट अाने के बाद अागे कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2CKB8d3
July 25, 2020 at 04:34AM

No comments:

Post a Comment