तरनतारन के गांव धतल गडीविंड में अपने दिव्यांग भाइयों और बुजुर्ग माता-पिता से मिलने गई बहन पर बड़े भाई और भाभी ने हमला करके जान से मारने की कोशिश की। नशे में धुत भाई ने बहन की स्कूटी को भी पूरी तोड़ डाला।
गुरजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह निवासी गांव आसल उताड़ ने बताया कि वह 20 जून को अपने बच्चों के साथ स्कूटी पीबी 46-3787 पर अपने मायके घर बीमार माता-पिता से मिलने गई थी।
बुजुर्ग माता-पिता 3 भाइयों के साथ गांव धतल गडीविंड में रहते हैं। 2 भाई बचपन से पोलियो से ग्रसित हैं। बड़ा भाई गुरसेवक सिंह अपनी पत्नी के साथ उसी घर में अलग रहता है।
जब वह अपने बीमार माता-पिता से मिलने घर पहुंची तो बड़ा भाई और भाभी भी वहीं मौजूद थे। इस दौरान भाई और भाभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब माता-पिता उसको चुप करवाने के लिए बाहर गए तो उसने उनको पीटना शुरू कर दिया। नशे में धुत भाई ने घर के बरामदे में खड़ी स्कूटी को कस्सी से तोड़ डाला।
जब वह जान बचाकर बाहर निकले तो बस स्टैंड के पास भाई ने अपनी कार से उनको टक्कर मारने की कोशिश की। वह पड़ोसियों के घर में रुक गए। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर भाई फरार हो गया।
गुरजीत कौर ने बताया कि उसके भाई की पत्नी थाना हरीके में महिला पुलिस में तैनात है। भाई ने पहले भी कई बार माता-पिता और दिव्यांग भाइयों के साथ मारपीट की है।
गुरजीत कौर ने 27 जून को एसएसपी ग्रुप दहिया के समक्ष पेश होकर इंसाफ की मांग की और कहा कि उनके नुकसान की भरपाई करवाई जाए और बुजुर्ग माता-पिता और दिव्यांग भाइयों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।
एसपी डी जगजीत सिंह वालिया का कहना है कि गुरजीत कौर की शिकायत उनको मिल गई है। उन्होंने डीएसपी पट्टी को इस केस की जांच करने को कहा है, जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/38eKCZr
July 01, 2020 at 05:23AM
No comments:
Post a Comment