Amazon

Wednesday, July 1, 2020

500 किलो लाहन और 82 बोतल शराब समेत 4 पकड़े

देहाती पुलिस की ओर से अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और जगह-जगह पर छापेमारी करके तस्करों को पकड़ा जा रहा है।

देहाती एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि अमृतसर देहाती पुलिस और एक्साइज विभाग के अधिकारियों की 17 ईईटी (एक्साइज इंफोर्समेंट टीम) का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि देहाती पुलिस ने 9 तस्करों पर केस दर्ज किए हैं, जबकि 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। चारों तस्करों से 82 बोतल अवैध शराब और 500 किलो लाहन बरामद की, जबकि 1 चालू भट्‌ठी पकड़ी है।

अब तक 573 मुकद्दमे रजिस्टर किए हैं, जिसमें 207 तस्कर गिरफ्तार हैं। अभी तक 58,85,480 एमएल अवैध शराब, 39,33,300 एमएल ठेका शराब, 1,50,370 लीटर अल्कोहल और 35,780 किलो लाहन बरामद कर ली गई है, जबकि 23 चालू भटि्ठयां पकड़ी जा चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2NK3aap
July 01, 2020 at 05:24AM

No comments:

Post a Comment