पंजाब रोडवेज डिपो पर पंजाब सबार्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन के आह्वान पर सरकार का मटका फोड़ा गया। मुलाजिमों ने मांग करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कोरोना की आड़ में नई भर्ती समय केंद्रीय स्केल देने वाला नोटीफिकेशन रद्द किया जाए और पंजाब सरकार का छठा पे-कमिशन तुरंत लागू किया जाए।
महासचिव रजिंदर सिंह ने कहा कि ठेके व आउटसोर्सिंग मुलाजिमों को पक्का किया जाए और डीए की किस्तों का बकाया दिया जाए। यहां ब्रांच अध्यक्ष बलविंदर सिंह, चेयरमैन जगतार सिंह, ब्रांच महासचिव राजिंदर सिंह, कैशियर राजिंदर सिंह माहलां, राज्य ज्वाइंट सचिव तरलोचन सिंह गिल मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2OR7dCq
July 24, 2020 at 04:49AM
No comments:
Post a Comment