Amazon

Friday, July 24, 2020

नूरपुरबेदी इलाके में माइनिंग माफिया के खिलाफ अकाली नेताओं ने दिया मेमोरंडम

नूरपुरबेदी इलाके में माइनिंग माफिया द्वारा चल रही गुंडागर्दी के खिलाफ इलाके के अकाली नेताओं का वफद एडीसी दीपशिखा शर्मा को मिला। इस दौरान वफद द्वारा इस संबंधी एक मेमोरंडम भी दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक शह पर सरेआम अवैध तौर पर गांव काहनपुरखूही, माणकूमाजरा तथा अगमपुर में नाके लगाकर पैसे वसूले जा रहे हैं और लोगों के साथ सरेआम धक्का भी किया जाता है।

उन्होंने मांग की कि इस अवैध वसूली को तुरंत रोका जाए। इस मौके सर्कल नूरपुरबेदी अध्यक्ष कुलजिंदर सिंह लालपुरा, डूमेवाल सर्कल अध्यक्ष सतनाम सिंह झज्ज, ठेकेदार कुलबीर सिंह असमानपुर, चौधरी लेख राज अध्यक्ष सर्कल अबियाणा व हरी कृष्ण सिंह नंबरदार आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akali leaders give memorandum against mining mafia in Nurpurbedi area

https://ift.tt/32Pw2qo
July 24, 2020 at 04:50AM

No comments:

Post a Comment