Amazon

Friday, July 24, 2020

आईटीआई के सामने दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक जख्मी

गत रात नंगल रोड नजदीक आईटीआई के सामने दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। मृतक की पहचान ईशरी शर्मा पुत्र कृष्ण निवासी गांव कटली के रूप में हुई है। जबकि जख्मी हैप्पी पुत्र मदन निवासी गांव हुसैनपुर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
सिटी पुलिस के सुरेश कुमार ने बताया कि ईशरी शर्मा साइकिल पर अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह आईटीआई के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और पोस्टमार्टम के बाद लाश की परिजनों के हवाले कर दिया।
दूसरे सड़क हादसे मे मोटरसाइकिल सवार को एक अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। सिविल अस्पताल में दाखिल जख्मी हैप्पी ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर घर की तरफ आ रहा था कि रास्ते में उसका मामा पैदल आ रहा था। मामा को साथ लेने के लिए जब वह सड़क के किनारे पर रुका तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने फेट मार दी जिसके चलते उसकी बायीं टांग टूट गई और नाक पर चोट लगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2CH8dGN
July 24, 2020 at 04:41AM

No comments:

Post a Comment