Amazon

Friday, July 24, 2020

संदोआ में बुजुर्ग महिला की बालियां छीनने वाले 2 लुटेरे पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े

गांव संदोआ में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े 2 बाइक सवार लुटेरे कानों की बालियां खींच कर ले गए। बुजुर्ग उस समय बेहद चीखी चिल्लाई तथा गांव निवासियों ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन बाइक पर रफू चक्कर हो गए। यह सारी घटना गली में एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से पुलिस ने तेजी से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी तथा लुटेरों की पहचान हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज करके वीरवार को कोर्ट में पेश किया।
एसएचओ जतिन कपूर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार तथा शुभम कुमार दोनों भाई निवासी गांव मानकूमाजरा के रूप में हुई। यह लोग अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।शिनाख्त के बाद इनकोदबोचा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है कि इससे पहले भी उन्होंने कोई ऐसी घटना को अंजाम दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 robbers caught snatching elderly woman's earrings in Sandoa in 24 hours

https://ift.tt/39rMb70
July 24, 2020 at 04:42AM

No comments:

Post a Comment