एनएचएम इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर पंजाब के सभी जिलों में एक दिवसीय हड़ताल की गई। इसमें राष्ट्रीय मिशन अधीन ठेके के आधार पर काम करते मुलाजिमों द्वारा हिस्सा लिया गया और पंजाब सरकार मुर्दाबाद लिखकर मास्क पहने। यूनियन अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से सरकार द्वारा एनएचएम मुलाजिमों की सेवाओं को रेगुलर करने का वादा किया जा रहा है लेकिन अभी तक सभी मुलाजिमों की जायज मांगों प्रति कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने के दौरान सेहत मंत्री द्वारा यूनियन को भरोसा दिया गया था कि सभी एनएचएम मुलाजिमों को रेगुलर करने की प्रक्रिया शुरू की गई है लेकिन इसके उलट सरकार विभिन्न कैडरों अधीन करीब 3600 कर्मचारियों की सीधी रेगुलर भर्ती करने जा रही है जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि करीब 9500 मुलाजिम बहुत ही कम वेतन पर पिछले 10-15 वर्ष से काम कर रहे हैं और कोविड-19 की लड़ाई में एनएचएम कर्मचारियों ने फ्रंट लाइन पर रह कर काम किया है।
अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो यूनियन की तरफ से संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर रमनदीप सिंह, सुखबीर कुमार, डॉक्टर दिनेश कुमार, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. गौरव कौशल, डॉ. रिंपल गर्ग, मनजिंदर सिंह, नेहा सैनी, खुशहाल सिंह, सुखविंदर कौर, अनुराधा नगोत्रा, किरनदीप कौर, सुमन रानी, इंद्रजीत सिंह, रेनू बाला, सैमसन पाल, परविंदर सिंह, जतिंदर कुमार, सुखजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/331wdzl
July 24, 2020 at 04:43AM
No comments:
Post a Comment