Amazon

Friday, July 24, 2020

जिले में सरकारी मिडिल स्कूल भनूपली, हाई स्कूल भाऊवाल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल धंगरली बेस्ट

शिक्षा विभाग ने पंजाब के सभी 22 जिलों में बेस्ट मिडिल, बेस्ट हाई और बेस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुना है। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल को अवार्ड के तौर पर 90 हजार 909, गवर्नमेंट हाई स्कूल को 1 लाख 36 हजार 363 और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 2 लाख 27 हजार 272 रुपए भी जारी किए हैं। डायरेक्टर शिक्षा विभाग ने इन सभी स्कूलों को चिट्ठी जारी कर अवार्ड में मिली इस राशि को स्कूल के वेलफेयर पर खर्च करने के निर्देश दिए हैं।

रोपड़ जिले में गवर्नमेंट मिडल स्कूल भनूपली, गवर्नमेंट हाई स्कूल भाऊवाल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धंगरली को इसमें बेस्ट स्कूल चुना गया है। ये चुनाव स्कूल के पिछले सालों के रिजल्ट, स्टूडेंट्स की व्यक्तिगत साहित्यक, सांस्कृतिक अौर खेल गतिविधियां, साफ सफाई, बिल्डिंग की संभाल, स्टाफ की कार्यशैली, स्कूल का इनवायरमेंट चेक किया गया। समाज में जागरूकता लाने के लिए मेडिकल कैंप, भ्रूण हत्या, समाज में साफ सफाई के लिए किए गए प्रयासों को देखा गया। पूरा साल बच्चों की अटेंडेंट्स चेक की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2CH8dGN
July 24, 2020 at 04:44AM

No comments:

Post a Comment