नॉर्थ रोहिणी इलाके में युवक को कार सवार युवक ने गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने युवक को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान वंश के रुप में हुई है। पीड़ित युवक ने पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी दी है। जिनको पुलिस पकडऩे की कोशिश कर रही है।
घायल वंश परिवार के साथ सेक्टर-1, अवंतिका रोहिणी में रहता है। वंश ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय पहले नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। लेकिन उसको किसी कारण से निकाल दिया था। उसी कंपनी में चिराग नामक युवक उसका मैनेजर था। नौकरी से निकालने के बाद उसका कंपनी से अपना पीएफ लेना था।
जिसको हर बार चिराग चैलेंज करता था कि वह अपना पीएफ लेकर दिखाए। उसने कंपनी के एकाउंट में फोन कर अपना पीएफ मांगा था। जिससे चिराग काफी चिढ़ गया था। गत बुधवार को चिराग ने उसके परिवार वालों से गाली गलौच कर अभद्रता जाहिर की थी। उसको जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार शाम करीब 8 बजे जब वह अपने कुछ दोस्तों को कार से छोडऩे जा रहा था। चिराग ने फोन किया और गालियां देकर उसको जान से मारने की धमकी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CKB8d3
July 25, 2020 at 05:10AM
No comments:
Post a Comment