Amazon

Saturday, July 25, 2020

पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों पर बरसाई लाठियां, एक की मौत

उपमंडल के गांव मग्गुबास में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी व डंडे चले। झगड़े में दो व्यक्तियों को गंभीर रूप से चोटें आई, जिनमें से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। बिच्छोर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के सुबह 5:30 बजे गांव मग्गू बास निवासी फतेह मोहम्मद व फजरुद्दीन मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर हमला कर दिया।

जिसमें लाठी-डंडों की चोट के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उन्हें मांडी खेड़ा अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान फतेह मोहम्मद की मौत हो गई। वहीं बिछोर थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि मामले की शिकायत मिल चुकी है और शिकायत के आधार पर दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर जल्द ही परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2CKB8d3
July 25, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment