पंजाब सरकार द्वारा नई भर्ती होने वाले मुलाजिमों को केन्द्रीय वेतन स्केल देने संबंधी जारी किए गए नोटिफिकेशन के विरोध में पंजाब यूटी मुलाजिम व पेंशनर सांझा फ्रंट ने पंजाब सरकार के पापों का घड़ा फोड़ा गया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने काले चोले पहन मटके को सिर पर उठाकर शहर में रोष मार्च किया। रोष मार्च करते हुए मुलाजिम स्थानीय जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के समक्ष पहुंचे।
जहां पंजाब सरकार के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला कनवीनर प्रीतम सिंह, वासवीर सिंह भुल्लर, राज कुमार अरोड़ा, जगदीश शर्मा, अविनाश शर्मा, बाल कृष्ण चौहान और सुखदेव सिंह ने कहा कि पंजाब का समूह मुलाजिम और पेंशनर वर्ग एक प्लेटफार्म पर एकत्रित हो चुका है। यदि पंजाब सरकार ने 17 जुलाई को जारी किए नोटिफिकेशन को रद न किया और 6वें पे कमिशन की रिपोर्ट को 1 दिसंबर 2011 को हुए संशोधनों के अनुसार लागू न किया तो सरकार को इसका खमियाजा भुगतना होगा।
इस मौके पर मेला सिंह पुनावाल, सीता राम शर्मा, राजवीर बड़रूखां ने कहा कि विधानसभा में रेगुलाइजेशन एक्ट 2016 पास होने के बावजूद कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के बावजूद बराबर काम-बराबर वेतन नहीं दिया जा रहा है। बल्कि नामात्र वेतन देकर मुलाजिमों का शोषण किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fWvanF
July 24, 2020 at 04:56AM
No comments:
Post a Comment