Amazon

Friday, July 24, 2020

टावर के विरोध में दूसरे दिन भी प्रेम नगर के लोगों का प्रदर्शन, आज करेंगे सड़क जाम

रायकोट रोड पर बसे प्रेम नगर में लग रहे टावर के विरोध में लोगों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि टावर उनकी जानकारी के बिना लगाया गया है और टावर अवैध तौर पर लगा है। किसी भी आसपास के लोगों की सहमति नहीं ली गई। हलका बरनाला के आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर लोगों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर यह नियमों के उलट है तो बिल्कुल गलत है।

ऐसा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके साथ धक्केशाही की जा रही है न तो पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है और न ही कौंसिल। अगर उनकी बात को नहीं माना गया तो वह कल मेन रोड को जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिसने टावर लगाया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंधित नगर कौसिल मनप्रीत सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की वह निचले अधिकारियों से रिपोर्ट मंगवाएंगे। अगर नियमों के उलट कुछ हो रहा है तो उस पर नियमों के अनुसार की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People of Prem Nagar will protest against the tower on the second day, road jam today

https://ift.tt/3jt5mBM
July 24, 2020 at 04:58AM

No comments:

Post a Comment