थाना एनआरआई पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर जांच के बाद उसके एनआरआई पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला गांव खुर्द की रहने वाली कुलवीर कौर ने पुलिस से अपने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने की शिकायत की थी।
मामले की जांच करने के बाद महिला के पति गांव टप्परियां राणेवाल के रहने वाले सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला की शादी जनवरी 2018 को सुखविंदर के साथ हुई थी। शादी में वधू पक्ष ने वर पक्ष को सोने के गहने पहनाए थे उन्हें भी स्त्री धन दिया गया था।
शादी के 7 दिन बाद उसके पति विदेश चले गए जबकि 15 दिन बाद सास भी इटली चली गई। ससुराल पक्ष ने कहा कि अगर वह इटली आना चाहती है तो उसे खुद खर्च उठाना पड़ेगा। मायके पक्ष की मदद से वह इटली चली गई। मगर वहां जाकर उसके ससुराल पक्ष का व्यवहार उसके प्रति सही नहीं था।
वे उसके साथ मारपीट करते व उसे मानसिक परेशान करते थे। उसके पति व ससुराल वालों ने धोखे में रख कर सितंबर 2019 में उसे भारत भेज दिया। जिसके बाद से वह अपने मायके घर में ही रह रही है। वह अपने ससुराल अपने पति के साथ रहना चाहती है, मगर उसका पति उसे नहीं रख रहा। पुलिस ने इस संबंध महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CH8dGN
July 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment