जंगलात विभाग समेत एक किसान की निजी जमीन पर कब्जा करने को लेकर नगर निगम ने शुक्रवार को नाभा रोड पर भाखड़ा के पास सिद्धू पैलेस को सील कर दिया। निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने कमिश्नर पूनमदीप कौर के आदेश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम स्टाफ के अलावा पुलिस फोर्स भी साथ रही।
निगम स्टाफ ने बताया कि पहले पैलेस प्रबंधन ने बाउंड्री वाल के साथ जंगलात विभाग की जमीन के साथ राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति की प्राइवेट जमीन पर भी कब्जा किया हुआ था। मामले को लेकर शिकायत के बाद एक जांच कमेटी भी गठित की गई। जंगलात विभाग ने तो अपनी जमीन कब्जे से छुड़वा ली थी, लेकिन शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह की जमीन अब तक कब्जे से नहीं छूटी थी। आरोप साबित होने के बाद सील करने के आदेश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CKB8d3
July 25, 2020 at 04:32AM
No comments:
Post a Comment