Amazon

Friday, July 24, 2020

पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन ने की मटका फोड़ रैली, नई भर्ती में केंद्र का पे स्केल देने का विरोध

पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन मंडल यूनिट आनंदपुर साहिब ने पंजाब सबॉर्डिनेट फेडरेशन के आह्वान पर उपमंडल में मटका फोड़ कर रैली की, जिसकी अध्यक्षता मनजीत सिंह सबडिवीजन अध्यक्ष ने की। इसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पंजाब सरकार द्वारा पे कमिशन की रिपोर्ट जोकि 30 दिसंबर 2020 तक बढ़ाई गई तथा नई भर्ती जो की जा रही है उनमें सहायक लाइनमैन, एलडीसी, यूडीसी, जेई को केंद्र पे स्केल देने संबंधी लिए गए मुलाजिम विरोधी फैसले की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि पे कमीशन की रिपोर्ट तुरंत लागू की जानी चाहिए, नए भर्ती किए जाने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की जाए तथा डीए का रहता बकाया तुरंत जारी किया जाए। नए भर्ती किए कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुसार बराबर वेतन दिया जाए तथा कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाए।

इस रैली में डिवीजन अध्यक्ष देशराज घई, सरपरस्त भाग सिंह, रामनाथ, नवदीप सिंह, अमरीक सिंह, हरपाल सिंह ने संबोधन करते हुए सरकार से इन मांगों के संबंध में जल्द फैसला लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे पूरी न की तो हमें मजबूर होकर संघर्ष करना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PSEB Employees Federation Protests Against Pay Scale of Center in Matka Burst Rally, New Recruitment

https://ift.tt/3hsnOZB
July 24, 2020 at 04:47AM

No comments:

Post a Comment