नया नंगल पुलिस चौकी के स्टाफ की ओर से दो लोगों को अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार नया चौकी के स्टाफ ने सूचना के आधार पर गांव बेला दरगाही में गुरचरन सिंह, राम सरूप रामू को 13 बोतलें शराब के साथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरचरन सिंह पर पहले भी अवैध शराब बेचने के मामले दर्ज हैं। यह लोग सतलुज दरिया के साथ लगते गांव में यह अवैध कारोबार करते थे। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CH8dGN
July 24, 2020 at 04:46AM
No comments:
Post a Comment