भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की बैठक जिले के गांव की चीमा में हुई। बड़े गुरुद्वारे में हुई बैठक में सभी ने शांति रूप से फैसला किया कि केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया जाएगा। साथ ही केंद्र की समर्थक अकाली दल का भी विरोध किया जाएगा। इस मौके पर जरनैल सिंह बलौर सिंह, कुलजीत सिंह ने कहा ने कहा केंद्र सरकार की तरफ से खेती के नए ऑर्डिनेंस पास किए गए हैं। इसके तहत सरकार किसी भी फसल का मिनिमम समर्थन मूल्य खत्म करने जा रही है।
जिससे किसान बड़े उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह जाएंगे। क्योंकि वह अपनी मनमर्जी का दाम किसानों से लेंगे, जो कि बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ यह संघर्ष तेज किया जाएगा। पूरे जिले में पहले पुतला जला प्रदर्शन किए जाएंगे। 27 जुलाई को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद वह सभी अकाली व भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेंगे। बैठक के बाद किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान नेता हाजिर थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3hqClEU
July 24, 2020 at 05:05AM
No comments:
Post a Comment