जिले के डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप सिंह फूलका ने एडीसी बरनाला आदित्य डेचलवाल के साथ ऑनलाइन होकर लोगों के सवालों के जवाब दिए। डिप्टी कमिश्नर ने साफ किया कि काेविड संबंधी जो नियम बनाए गए हैं उनका सख्ती से पालन नहीं हुआ तो सजा भी नियमों के अनुसार मिलेगी। काेरोना को हराने के लिए सभी को इकट्ठे होकर लड़ना होगा। सनी गोयल ने पूछा कि आइलेट्स सेंटर कब खुलेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने जवाब दिया कि सेंटर खोले जा सकते हैं। इस पर कोई मनाही नहीं है। लेकिन क्लास लगाने की फिलहाल परमिशन नहीं दी जा सकती।
दीप सिद्धू ने पूछा कि रेस्टाेरेंट्स का टाइम 9:00 बजे है तो रेहड़ी वालों का टाइम क्या है। इस पर एडीसी आदित्य डेचलवाल ने जवाब दिया कि रेहड़ी का टाइम भी रेस्टोरेंट के टाइम के बराबर ही है। विजय भास्कर डायरेक्टर युवक सेवा ने कहा कि जो लोग खूनदान कर रहे हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। एडीसी ने कहा कि ऐसे सभी लोगों का 26 जनवरी को सरकारी समागम में सम्मान किया जाएगा।
दीक्षित गोयल ने पूछा कि शिक्षा संस्थान कब तक बंद रहेंगे। इसके जवाब में डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इसके लिए अभी नई गाइडलाइंस नहीं आई है। लेकिन शिक्षा संस्थानों पर सोशल डिस्टेंस रखना मुश्किल है, इसलिए फिलहाल इनको खोलने का कोई प्रोग्राम नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कहीं बाहर जा रहे हो या बाहर से आ रहे हो तो अपना कोवा पास जनरेट पास जरूर बनाएं। इससे सरकार के पास रिकॉर्ड रह सके कि कितने व्यक्ति बाहर से आ रहे हैं और कितने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन होकर वह हर हफ्ते लोगों का सवालों के जवाब देंगे। इसलिए लोगों के काेरोना के संबंधित कोई भी जवाब सवाल है तो वह ऑनलाइन पूछ सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZW0SM8
July 24, 2020 at 05:05AM
No comments:
Post a Comment