सीवरेज विभाग की लापरवाही से एसडी कॉलेज के पास वाले ब्रिज के नीचे कोर्ट रोड पर करीब आधा किलोमीटर सड़क पर सीवेज से निकाली गंदगी फैल गई। सड़क पर गंदगी फैलने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। यह गंदगी सीवरेज विभाग द्वारा सीवरेज के मेनहोल को साफ करने के लिए मंगवाई गई शकिंग मशीन से फैली है।
गंदगी फैलाने की वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। कांग्रेसी नेता बलदेव भुच्चर ने कहा कि सीवरेज विभाग की लापरवाही पहली बार नहीं पहुंचा। पूरे शहर को इन लोगों ने नर्क बनाकर रख दिया है। अब वह कार्रवाई करवा कर ही दम लेंगे। पूरा दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। अधिकारी इसे गलती से हुआ काम बताते रहे।
गौरतलब है कि 2 दिन पहले सीवरेज विभाग द्वारा शहर के बाहर से बड़ी शकिंग मशीन मंगवाई गई ताकि शहर में पानी की ब्लॉकेज की समस्या हल हो जाए। वीरवार सुबह करीब 4:30 बजे इस मशीन द्वारा ब्रिज के नीचे कोर्ट रोड पर करीब आधा किलो मीटर तक गंदगी फैला दी गई। इस कारण लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है।
गलती से हुआ है ऐसा, सफाई करवा देंगे : एक्सईएन
इस संबंधित सीवरेज विभाग के एक्सईएन महेश चावला ने कहा कि यह काम गलती से हुआ है। वह सफाई करवा देंगे। मशीन के पीछे कैप लगा होता है, जिससे बाहर कही दूर जाकर खोलना होता है। लेकिन यह कैप गलती से शहर के अंदर ही खुलने से यह गंदगी फैली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2WPVsAp
July 24, 2020 at 05:04AM
No comments:
Post a Comment