Amazon

Friday, July 24, 2020

रेगुलर न किए जाने से खफा एनएचएम मुलाजिम 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर

लंबे समय से रेगुलर न किए जाने से नाराज नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन काम करते हुए समूह कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया है। वीरवार को एनआरएचएम इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य पंजाब भर में हड़ताल पर चले गए। एसोसिएशन सदस्यों ने वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में धरना दे पंजाब सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।

एसोसिएशन के इस धरने को शिअद के पूर्व विधायक बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने भी अपना समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए एसोसिएशन नेता डॉ. रजनीश गर्ग, डॉ. यादविंदर कौर, डॉ. अमरिंदर कौर ने कहा कि वह पिछले 12-13 वर्षों से सेहत विभाग में अपनी सेवाएं निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले एसोसिएशन से वादा किया था कि पंजाब में सत्ता संभालते ही पहल के आधार पर उन्हें रेगुलर किया जाएगा। परंतु सत्ता संभालते ही वह अपना वादा भूल गए। अब पंजाब सरकार उन्हें रेगुलर करने की बजाय नई भर्ती करने जा रही है। इसे वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह नई भर्ती के खिलाफ नहीं है, परंतु सरकार का फर्ज बनता है कि पहले पंजाब भर में लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर करें।
निताशा रानी, हीरा लाल, कीर्तन कौर ने कहा कि पंजाब भर में 9 हजार और जिले में करीब 700 कर्मचारी अपनी सेवाएं निभा रहे हैं। मौजूदा समय में वह कोरोना महामारी में मरीजों के सैंपल लेने से लेकर उनकी क्लेक्शन, रिपोर्टिंग आदि कार्य कर रहे है। परंतु सरकार उनकी सेवाओं को नजरअंदाज कर रही है।

सरकार की इस मुलाजिम विरोधी नीतियों के कारण एसोसिएशन ने संघर्ष का बिगुल बजाया है। उन्होंने मांग की कि एसोसिएशन को जल्द से जल्द मीटिंग का समय दिया जाए। ऐसा न होने पर एसोसिएशन 27 जुलाई से पंजाब भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल को मजबूर होगी। मांग की गई कि मुलाजिमों को पहल के आधार पर पक्का किया जाए। नई भर्ती का दिया गया विज्ञापन तुरंत रद किया जाए। मौके पर चरणजीत कौर दुग्गा, पुनीत शर्मा, मनदीप कौर, छिंदरपाल कौर, हरप्रीत भंडारी आदि उपस्थित थे।
इधर, बरनाला सरकारी अस्पताल में काम करने वाले लैब टैक्नीशियन,नर्सें एवं अन्य स्टाफ ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। कर्मियों का आरोप है स्वास्थ्य विभाग उन्हें अनदेखा कर नई भर्तियां कर रहा है। बलजीत कौर, मनदीप कौर और लैब टेक्नीशियन खुशवंत प्रभाकर ने बताया कि सरकारी अस्पताल में पिछले 15 सालों से अधिक समय से एनएचआरएम के अधीन सभी शर्तों को पूरा करते हुए बहुत ही कम तनख्वाह पर काम कर रहे हैं और कोरोना काल में भी फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं।

फिर भी पंजाब सरकार हम लोगों को पक्का करने की बजाय अन्य लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग में भर्ती करता रहा है। लेकिन ठेका आधारित काम करने वाले एनएचआरएम कर्मियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें जल्द ही रेगुलर करने का भरोसा दिया था। लेकिन अब उन्हें अनदेखा कर स्वास्थ्य विभाग नई भर्ती करने का विज्ञापन दे रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NHM accused of not being regular on 1 day symbolic strike

https://ift.tt/39mitA0
July 24, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment