पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 74 बोतल शराब, 40 नशीली गोलियां और 3 शीशियां बरामद कर 7 लोगों पर केस दर्ज किया है। थाना सदर अहमदगढ़ के हवलदार रूपिंदर सिंह ने मनदीप सिंह निवासी रूडकी कलां से 16 बोतल शराब बरामद की है। दूसरे मामले में सदर अहमदगढ के सहायक थानेदार हरबख्श सिंह ने सिकंदर खान निवासी मतोई से 18 बोतल शराब बरामद की है।
तीसरे मामले में थाना सिटी-1 मालेरकोटला के सहायक थानेदार हरभजन सिंह ने जीसान निवासी मालेरकोटला से 40 नशीली गोलियां और 3 नशीली शीशिया बरामद की है। चौथे मामले में थाना सिटी-2 मालेरकोटला के सहायक थानेदार बलदेव सिंह ने ससमुदीन निवासी मालेरकोटला से 10 बोतल शराब बरामद की है।
पांचवे मामले में थाना सिटी-2 मालेरकोटला के सहायक थानेदार कुलविंदर सिंह ने मोहम्मद शमशाद निवासी मालेरकोटला से 10 बोतल शराब बरामद की है। छठे मामले में थाना सिटी-2 मालेरकोटला के हवलदार जसविंदर सिंह ने मोहम्मद सहिबाज निवासी मालेरकोटला से 8 बोतल शराब बरामद की है। सातवें मामले में थाना सिटी संगरूर के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने जसवीर सिंह निवासी संगरूर से 12 बोतल शराब बरामद की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CH8dGN
July 24, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment