Amazon

Friday, July 24, 2020

541 फर्जी पेंशन लाभार्थियों से 1.5 करोड़ रुपए की होगी वसूली

अवैध तरीके से पेंशन लाभार्थी बनकर पेंशन लेने वाले जिले के 541 लोगों से 1 करोड़ 5 लाख 9 हजार 250 रुपए की रिकवरी के लिए जिला स्तर पर 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद आज अधिकारियों की पहली बैठक होगी। इसके बाद रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी, जो आगे डिप्टी कमिश्नर को देंगे।

सामाजिक सुरक्षा विभाग की जिला अफसर दीपिन्दर कौर के अनुसार जिला स्तरीय कमेटी के साथ ब्लॉक स्तर पर भी कमेटियां बनाई जाएंगी। साथ ही गांव स्तर पर इसके ऊपर काम किया जाएगा। जिन लोगों ने गलत तरीके से पेंशन ली है प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार उनसे रिकवरी होगी। लेकिन जिनकी पेंशन गलती से कटी है, उन्हें किसी भी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों की तरफ से फिर से पड़ताल करने के बाद ही नोटिस थमाया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछली अकाली सरकार के दौरान साल 2014-15 में बड़े स्तर पर बुढ़ापा पेंशन लगाई गई थी। करीब 3 साल पहले कांग्रेस की सरकार आने के बाद जुलाई 2017 में इसकी जांच हुई थी। जांच में खुलासा हुआ था कि प्रदेश में हजारों अयाेग्य लोग पेंशन ले रहे थे। कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार के आदेश के तहत अब इन सभी लोगों से पेंशन के रुपए वापस लिए जाएंगे।

जिला बरनाला में कुल 541 ऐसे मामले हैं, जो 3 साल तक पेंशन लेते रहे। सरकार ने यह सारी रकम संबंधित लोगों से वापस लेने का फैसला किया है। डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप सिंह फूलका ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेश के तहत नियमों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

जिला स्तर पर बनी 3 सदस्य कमेटी, आज होगी पहली बैठक
सामाजिक सुरक्षा विभाग की जिला अफसर दीपेंद्र कौर ने कहा कि जिला स्तर पर जिले के डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप सिंह फूलका की अगुआई में 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इसमें वह खुद, वेलफेयर अफसर सरदूल सिंह, डीडीपीओ संजीव शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों को इस कमेटी में शामिल किया जाएगा।

साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर व अन्य कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2017 में हुई जांच के बाद जो पेंशन नियमों के अनुसार नहीं पाई गई उसे काट दिया गया था। अब उन्हीं से भरपाई के आॅर्डर आए हैं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने तब रिपोर्ट बनाई थी, अब उनकी फिर से जांच की जाएगी।

अगर जांच में सचमुच नियमों के उलट पेंशन लगी हुई पाई गई तो उन्हें रिकवरी का नोटिस थमाया जाएगा। रिकवरी से पहले व्यक्ति को निजी स्तर पर पेश होकर अपनी बात कहने का मौका भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला बरनाला में ज्यादातर केस ऐसे हैं, जिनके घर के पते गलत लिखे हुए थे। इसी के चलते उनकी पेंशन काट दी गई।

अगर कोई ऐसा सामने आता है जो पेंशन देने के योग्य है लेकिन उनकी पेंशन कट गई और उसका रिकवरी लिस्ट में भी नाम आ गया उस पर फिर से विचार भी किया जाएगा और उसे मौका भी दिया जाएगा। सरकार का मकसद सिर्फ उन लोगों से वसूली करना है जो नियमों के उलट जाकर पेंशन ले चुके हैं। जो कोई जरूरतमंद है उसकी पेंशन भी लगाई जाएगी और उसका रिकवरी नोटिस से नाम भी हटाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2CH8dGN
July 24, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment