Amazon

Thursday, July 23, 2020

रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन, नोटिफिकेशन की कॉपियां जलाईं

पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा पंजाब सबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन के आदेशों पर पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो 1 और 2 में प्रदर्शन किया गया। यूनियन की तरफ से नोटिफिकेशन की कॉपियां जलाईं गई और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।
प्रधान हरजिंदर सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार की गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए दोनों डिपो में पांच-पांच लोगों ने यह रोष प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार अब वादे भूल चुकी है, क्योंकि सरकार अब गठबंधन सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है और मुलाजिम विरोधी नीतियां भी पहले की तरह ही जारी है।
उन्होंने कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने, डीए की बकाया किस्तें रिलीज करने, 2004 से पहले वाली पेंशन स्कीम को बहाल करने, प्रोबेशन पीरियड को खत्म करने, मिड डे मील आंगनबाड़ी-आशा वर्करों का निजीकरण बंद करने, केंद्र सरकार के पे-कमीशन पंजाब सरकार के मुलाजिमों पर लागू करने समेत कई मांगों को पूरा करने के लिए कहा। प्रधान हरजिंदर सिंह चीमा ने कहा- अगर जल्द मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो 15 अगस्त से पहले पंजाब भर में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर संदीप सिंह, जसपाल सिंह, कश्मीर चंद और अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demonstration of roadways personnel, burning copies of notifications

https://ift.tt/30JDuky
July 23, 2020 at 05:21AM

No comments:

Post a Comment