सर्वोदया अस्पताल के डॉक्टरों का झगड़ा अब अस्पताल की स्टाफ नर्सों तक पहुंच गया है। बुधवार को अस्पताल परिसर में काम करने वाली नर्सों ने आरोप लगाया कि उनके साथ डॉ. राजेश अग्रवाल द्वारा रखे गए बाउंसरों ने बदसलूकी की है। नर्सों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से डॉ. पंकज त्रिवेदी के साथ काम करने वाली नर्सिंग स्टाफ को डॉ. राजेश अग्रवाल के बाउंसर बदसलूकी करते हैं।
यहां तक अस्पताल के अंदर आने पर अस्पताल की स्टाफ नर्सों का आई कार्ड आदि चेक किया जाता है। हालांकि उनके पास अस्पताल के डॉक्टर की तरफ से जो कार्ड इश्यू किया गया है, उसके होने के बावजूद अंदर नहीं जाने दिया जाता। उन्होंने बताया कि डाॅ. पंकज त्रिवेदी के अधीन काम करने वाली नर्सों के साथ बुधवार को बाउंसरों ने एतराजयोग इशारे भी किए।
इसके बाद अस्पताल की बाकी स्टाफ नर्सों ने अस्पताल के बाहर खड़े होकर इसका विरोध भी किया है। बता दें कि सर्वोदया अस्पताल में डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. पंकज त्रिवेदी अस्पताल का पार्टनर भी हैं और अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर भी हैं। इसके बावजूद दोनों डॉक्टरों के बीच पिछले काफी समय तक खींचतान से लेकर हाथापाई तक भी बात पहुंच चुकी है। दोनों डॉक्टरों के बीच का मामला पिछले दिनों थाने तक भी पहुंच चुका है और दोनों डॉक्टरों ने एक-दूसरे पर जान से मारने और धमकियां देने के भी आरोप लगाए थे।
मैंने कोई पर्सनल बाउंसर नहीं रखे : डॉ. अग्रवाल
इस बारे डाॅ. राजेश अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कोई बाउंसर अस्पताल में नहीं रखे। अस्पताल मैनेजमेंट ने ही सुरक्षा के मद्देनजर सिक्योरिटी कर्मी तैनात किए हैं। डॉ. पंकज त्रिवेदी की स्टाफ नर्सें उन पर क्यों आरोप लगा रही हैं, इस बारे उन्हें कुछ नहीं पता।
मैं छुट्टी पर हूं, मामले की जानकारी लूंगा : डाॅ. त्रिवेदी
सर्वोदया अस्पताल को यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. पंकज त्रिवेदी का कहना है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में नहीं आ रहे हैं। हालांकि उन्हें बुधवार को यह जानकारी मिली थी। उनके अस्पताल की नर्सों के साथ बाउंसरों की तरफ से बदसलूकी की गई है लेकिन मामले की पूरी जानकारी नहीं हैं। अस्पताल जाकर स्टाफ के साथ बात कर मामले की जानकारी ली जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 05:20AM
No comments:
Post a Comment