Amazon

Thursday, July 23, 2020

हैलो जालंधर पुलिस, मोनिका टाॅवर से कपड़ा कारोबारी को किडनैप कर लिया गया है

कमिश्नरेट पुलिस को बुधवार अमृतसर पुलिस से सूचना मिली की भांडेयां वाला बाजार में कपड़े का कारोबार करने वाले एवं टैगोर नगर में रहने वाले व्यक्ति को मोनिका टाॅवर के पास से किडनैप किया गया है। बताया गया कि आरोपी कारोबारी को स्विफ्ट कार में डालकर ले गए और बुरी तरह पीटकर रास्ते में फेंक दिया। जख्मी हालत में उसे राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस संबंध में कारोबारी ने किडनैप कर पीटने के बयान दर्ज करवाए हैं। सूचना मिलते ही थाना-3 और 4 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी लेकिन कई घंटे बाद भी किडनैपिंग का कोई सुराग नहीं लगा।
थाना-4 के एसएचओ रछपाल सिंह ने बताया कि अमृतसर पुलिस से सूचना मिली तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी न होने की बात कही। लेकिन काॅल आई थी तो जांच में जुट गए। पुलिस ने मोनिका टॉवर से लेकर कंपनी बाग चौक तक सीसीटीवी भी खंगाले। इस दौरान अमृतसर पुलिस द्वारा बताए हुलिए वाला व्यक्ति दिखाई दिया। लेकिन वह नार्मल तरीके से चला गया। किसी भी फुटेज में स्विफ्ट कार और किडनैपिंगजैसा कुछ दिखाई नहीं दिया।उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 05:19AM

No comments:

Post a Comment